उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर मण्डल चिकित्सालय द्वारा एक ‘ मल्टीस्पेशल्टी स्वास्थ्य जाँच शिविर’ लगाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बादशाह नगर रमेश चन्द्र के दिशा निर्देशन में लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर मण्डल चिकित्सालय द्वारा एक ‘ मल्टीस्पेशल्टी स्वास्थ्य जाँच शिविर’ लगाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में 65 रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारीजनो का ईसीजी परीक्षण, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने प्राथमिक उपचार और सीपीआर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाo अनामिका सिंह तथा अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और हेल्थ इंस्पेक्टर उपस्थित थे।



