उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अविनेश रेखी ने सोनी सब के गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव के चित्रण में ताकत और भावनात्मक गहराई का मनमोहक संतुलन दिखाया

मुंबई : सोनी सब की पौराणिक महागाथा गाथा शिव परिवार की– गणेश कार्तिकेय अपने भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण से दर्शकों के दिल जीत रही है। यह शो भगवान शिव के दिव्य परिवार की अनमोल कथाएँ, श्रद्धा और मूल्य को ऐसे अंदाज़ में प्रस्तुत करता है जो दर्शकों के साथ गहरे रूप से जुड़ी हुई हैं।

इस प्रिय शो में एक नया, शक्तिशाली आयाम जोड़ते हुए दिग्गज अभिनेता अविनेश रेखी अब भगवान शिव की गरिमामय भूमिका निभा रहे हैं। अपने प्रभावशाली ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व और भावनात्मक गहराई के लिए मशहूर अविनेश ने शिव की भूमिका में शक्ति और शांति का अनोखा मेल प्रस्तुत किया, जो कहानी को उनकी विशिष्ट शैली से और समृद्ध बनाता है।

कास्ट में शामिल होने पर अविनेश रेखी ने कहा, “भगवान शिव की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। यह चित्रण करोड़ों लोगों के लिए अत्यधिक श्रद्धा, गहराई और भावनात्मक महत्व रखता है और यही भावनात्मक समझ मेरी तैयारी का मार्गदर्शक रही। एक अभिनेता के रूप में, मैं इस पूजनीय किरदार को अपना योगदान देने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूँ। मेरा प्रयास है कि उनके मौन के पीछे की भावनाएँ, उनके कर्मों में विद्यमान बुद्धिमत्ता और अपने परिवार व भक्तों के प्रति उनकी निःस्वार्थ प्रेम को दर्शकों तक पहुंचाऊँ। टीम ने मुझपर बहुत विश्वास दिखाया है और मैं उनके भरोसे के लिए आभारी हूँ। मैं सच्चे मन से भगवान शिव की यात्रा और मूल्यों के माध्यम से दर्शकों से जुड़ने की प्रतीक्षा कर रहा हूँ।”

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button