उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं के लिए 04 रेलकर्मी सम्मानित

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 04 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के संरक्षा, परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है। सम्मानित रैलकर्मियों का विवरण इस प्रकार है :-  ओम प्रकाश शर्मा, स्टेशन मास्टर/ काशी,  कौलेश्वर नाथ, गेट मैन /व्यास नगर,  सरोज कुमार स्टेशन मास्टर/ब्लाक हट बी एवं  श्लोक कुमार स्टेशन अधीक्षक/जौनपुर सिटी हैं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सजग एवं कर्मठ कर्मचारियों की सतर्कता से रेलवे संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहता है। इन कर्मचारियों को सम्मानित कर हम न केवल उनके योगदान का सम्मान करते हैं, बल्कि समस्त रेल परिवार को संरक्षा के प्रति और अधिक संवेदनशील एवं प्रेरित भी करते हैं।उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button