उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तीन दिवसीय रोजगार महाकुम्भ संपन्न सरकार दृढ़संकल्पित है हर युवा को मिले रोजगारः अवनीश अवस्थी

16897 युवााओं का विभिन्न कम्पनियों एवं संस्थानों में हुआ चयनः प्रमुख सचिव

लखनऊ : हर युवा को रोजगार मिले, सरकार द्वारा सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार के अवसर सृजित किये जा रहे है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रोजगार महाकंुभ का आयोजन किया जा गया था, जो आज संपन्न हो गया है। यह आयोजन श्रम एवं सेवायोजन विभाग, बी0सी0एस0 कन्सल्टिंग लिमिटेड एवं द इकोनोमिक्स टाइम्स की सहभागिता से संपन्न हुआ.

इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, अवनीश अवस्थी ने कहा कि सरकार की मन्शा है कि प्रदेश का हर युवा किसी न किसी रोजगार से जुडकर अपना जीवन स्तर ऊॅचा उठाये। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा देश व विदेश में रोजगार के अवसर तलाश कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार का विजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए प्रति व्यक्ति आय को भी आगे बढ़ाना है और यह तभी संभव है, जब हमारे प्रदेश में अधिक से अधिक फैक्ट्रियां स्थापित हो, अत्याधुनिक तकनीक में सहभागिता हो, हर युवा के हाथों रोजगार हो।
उन्होेने तीन दिवसीय रोजगार महाकुम्भ में सेवायोजित हुए युवाओं को सलाह दी की वह जिस भी संस्थान अथवा कम्पनी में जाये, जहॉ उन्हे जॉब मिला है, मेहनत से काम करें और अपना व अपने प्रदेश का नाम रोशन करें, साथ ही उन्होने मोबाइल का आवयश्यकतानुसार ही प्रयोग करने की सलाह दी तथा पुस्तकों को अधिक से अधिक पढ़ने को कहा।
सलाहकार मुख्यमंत्री के0वी0 राजू ने कहा कि ऐसे आयोजन सभी जनपदों में हो, ताकि स्थानीय युवाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके और सरकार की मन्शा, हर युवा को रोजगार, को सकार किया जा सके।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन एम0के0एस0 सुन्दरम् ने बताया कि तीन दिवसीय संपन्न हुए इस रोजगार महाकुंभ के अन्तर्गत दस हजार युवाओं को देश व विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने का लक्ष्य था, परन्तु इस महाकुम्भ में कुल 16897 युवाओं को विभिन्न संस्थानों एवं कम्पनियों के माध्यम से चयन किया गया है। उन्होने बताया कि ऐसे आयोजन अब प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आयोजित किये जायेगे, ताकि स्थानीय युवााओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होने महिलाओं को भी इसमें भागीदारी देने की बात कही और कहा कि कक्षा 08 से आगे तक प्राप्त शिक्षा के अनुसार उन्हे प्राथमिकता के अनुसार जॉब उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने इस महाभियान में संस्थान कम्पनी तथा श्रम एवं सेवायोजन के कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सौजन्य से यह कार्यक्रम सफल हुआ।
इस अवसर पर निदेशक सेवायोजन नेहा प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार महाकुम्भ जैसे कार्यक्रमों के द्वारा युवाओं को एक मंच देना है, जहॉ पर जाब देने एवं पाने वाले दोनो एकत्रित हो और अधिक से अधिक युवाओं के हाथ रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर अपर निदेशक सेवायोजन प्रमोद पुन्डीर, निदेशक बी0सी0एस0 अभिषेक भारती, इकोनोमिक्स टाइम्स से अर्पित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कम्पनी/संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button