उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नोएडा दलित शोषण मुक्ति मंच का ‌त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन 31 अगस्त को

नोएडा : दलितों पर बढ़ते उत्पीड़न एवं 31 अगस्त को होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा के पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए मंच के सचिव कामरेड धर्मेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष भीखू प्रसाद ने बताया कि देश व उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार 31 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे से नोएडा कार्यालय पर मंच का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन होगा। सम्मेलन में दलितों शोषितों पर बढ़ते हमलों पर विचार विमर्श कर संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी साथ ही सम्मेलन में पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी 3 वर्षों के भविष्य की दिशा तय की जाएगी तथा नई कमेटी का चुनाव किया जाएगा।
बैठक में मंच के पदाधिकारी रमाकांत सिंह, हरकिशन सिंह, धर्मेंद्र गौतम, भीखू प्रसाद आदि के साथ-साथ सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा व राम सागर भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button