उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सभी प्रकोष्ठों द्वारा दो माह के अंदर राष्ट्रीय लोकदल का पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में दिल्ली से आए राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय, संगठन महासचिव अजीत राठी जी व सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से अभिवादन किया।
कार्यक्रम के दौरान यह तय हुआ की सभी प्रकोष्ठों द्वारा दो माह के अंदर राष्ट्रीय लोकदल का पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, वह संगठन को मजबूत करने के लिए मेंबरशिप ड्राइव में हिस्सा लेकर नए लोगों को राष्ट्रीय लोकदल के साथ जोड़ा जाएगा।



