वोटर अधिकार यात्रा से होगा बिहार में सत्ता परिवर्तन, नीतिश सरकार का जाना तय” : सुनील सिंह

लखनऊ,: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार की धरती पर जनजागरण का कार्य कर रही है। इस यात्रा से जनता में नई ऊर्जा और बदलाव की लहर उठी है। बिहार में लंबे समय से जनता महँगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से त्रस्त है, अब जनता बदलाव चाहती है।सुनील सिंह ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और नीतिश सरकार का जाना तय है। जनता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संविधान की मूल भावना को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है।लोकदल अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता गठबंधन को भारी समर्थन देकर नई राजनीति और नए बिहार की नींव रखेगी। सुनील सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जनता अब बदलाव चाहती है, महँगाई–भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से परेशान बिहारवासी नीतिश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। सुनील सिंह ने साफ कहा – “नीतिश सरकार का जाना तय है, सत्ता परिवर्तन अब अटल है।



