उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मवैया के राजा का क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

विशाल गणपति पूजन समारोह में विशेष पूजा अर्चना से विराजमान हुए गणपति बप्प

लखनऊ। बुधवार को गणपति पूजा समिति मवैया के गणेश पार्क लखनऊ में विशाल गणपति पूजन समारोह में विशेष पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। शाम को आरती के बाद सुंदरकांड का आयोजन हुआ। संस्थापक सुभाष सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष मवैया में 37 व विशाल गणपति पूजन समारोह हो रहा है। बप्पा का दरबार 5 सितंबर तक सजा रहेगा। 6 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष प्रवेश यादव ने बताया कि गुरुवार को मैजिक शो का आयोजन किया जाएगा, शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता, शनिवार को खाटूश्यामजी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। हर दिन भक्तों के लिए कुछ न कुछ विशेष आयोजन किये जाएंगे। 5 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम को आरती और विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। बप्पा के आगमन पर समिति के अध्यक्ष प्रवेश यादव, संरक्षक शिवा यादव ,संस्थापक सुभाष सिंह, प्रचार मंत्री पवन यादव, पिंटू यादव ,बृजेश यादव एड, आदेश गुप्ता, आशुतोष थापा, शरद श्रीवास्तव, विनोद कश्यप, लाल गुप्ता, आदेश गुप्ता जीतू भाई, सुमैया यादव, शिवानी गुप्ता, डॉ ए यू खान आदि ने उनका स्वागत ढ़ोल नगाड़े और जयकारे से किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता ने जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button