मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘‘मण्डल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति’’ की बैठक आयोजित की गई

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘‘मण्डल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति’’ की बैठक आयोजित की गई। उपरोक्त बैठक में रेल मंत्रालय (विशेष हित), चैम्बर ऑफ कॉमर्स बस्ती, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिल्टीज के प्रतिनिधियों तथा लखनऊ मंडल सेवित क्षेत्र के संसद सदस्यों द्वारा नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें किशन कुमार लोधी प्रतिनिधि राजनाथ सिंह माननीय केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार, अशोक कुमार वर्मा प्रतिनिधि उत्कर्ष वर्मा ’मधुर’ सांसद (लोकसभा) लखीमपुर खीरी, अवनीन्द्र कुमार दीक्षित प्रतिनिधि आनन्द भदौरिया माननीय सांसद (लोकसभा) धौरहरा, अवधेश कुमार श्रीवास्तव (रेल मंत्रालय विशेष हित), रमेश कुमार अवस्थी (रेल मंत्रालय विशेष हित), मृदुराम गोयल प्रतिनिधि इण्डियन एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिल्टीज एवं आशीष कुमार तिवारी (रेल मंत्रालय विशेष हित), मनोज कुमार यादव प्रतिनिधि चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं परिचय कराया।
मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके साथ होने वाली बैठक रेल प्रशासन के लिए यात्री सुविधा के अन्तर्गत अत्यंत उपयोगी है। मण्डल में यात्री सुविधाओं एवं स्टेशनों के विकास का कार्य अधिकांशतः पूर्ण हो चुका है एवं विभिन्न स्तरों पर कार्य चल भी रहा है जिसका सीधा फायदा रेल यात्रियों, उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को होगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हॅू कि आपके महत्वपूर्ण सुझावों पर रेल प्रशासन गम्भीरता से विचार करेगा।
इसके पश्चात वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता ने मण्डल के यात्री सुविधा के कार्यो एवं उपलब्धियों को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके उपरांत माननीय सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। जिसमें किशन कुमार लोधी प्रतिनिधि राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार ने लखनऊ जं. एवं ऐशबाग जं. स्टेशन प्लेटफार्मो पर शेड का विस्तार कराने का सुझाव प्रदान किया। अशोक कुमार वर्मा प्रतिनिधि उत्कर्ष वर्मा ’मधुर’ सांसद (लोकसभा) लखीमपुर ने लखनऊ-मैलानी होते हुए दिल्ली, हरिद्वार ,आगरा तथा पंजाब राज्य के स्टेशनों के लिए यात्री ट्रेन चलाने, ओयल और रजागंज हाल्ट को क्रासिंग स्टेशन बनाने का सुझाव दिया। अवनीन्द्र कुमार दीक्षित प्रतिनिधि आनन्द भदौरिया सांसद (लोकसभा) धौरहरा ने लखनऊ से शाहजहॉपुर तक (वाया नेरी, सीतापुर) एक्सप्रेस टेªन चलाने का सुझाव प्रदान किया। अवधेश कुमार श्रीवास्तव (रेल मंत्रालय विशेष हित) ने बढ़नी-गोरखपुर के मध्य चलने वाली सवारी गाड़ियों में बदलाव, गोरखपुर से नौतनवा तथा बढ़नी के लिए दैनिक यात्रियांे के दृष्टिगत प्रातः नई गाड़ी चलाने के लिए एवं कृषक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार लालकंुआ तक किये जाने का सुझाव प्रदान किया। रमेश कुमार अवस्थी (रेल मंत्रालय विशेष हित) ने बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में उन्नत कंेटीन की सुविधा, अवैध वैण्डरों पर कानूनी कार्यवाही करने का सुझाव दिया। आशीष कुमार तिवारी (रेल मंत्रालय विशेष हित) ने यात्रा के दौरान ट्रेनों एवं स्टेशनों पर बिकने वाले भोजन एवं पेय पदार्थो की गुणवत्ता में सुधार और यात्री फीडबैक के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली को विकसित किये जाने का सुझाव दिया।
मनोज कुमार यादव प्रतिनिधि चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती ने गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस टेªन को सप्ताह में एक दिन वाया बस्ती, गोण्डा चलाये जाने तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बस्ती में किये जा रहे विकास कार्यो को जल्द कराये जाने का सुझाव दिया। मृदुराम गोयल प्रतिनिधि गोयल इण्डियन एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिल्टीज ने स्टेशनों पर दिव्यांग जनो के अनुरूप यात्री सुविधाआंे को और बेहतर करने का सुझाव दिया।
मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने सभी सदस्यों के सुझावों को गम्भीरतापूर्वक सुना एवं उनके निष्पादन का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि आशा करता हॅू कि आप अपने बहुमूल्य सुझावों से हमें अवगत कराते रहेगंे तथा रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं के निवारण में अपना पूर्ण सहयोग देते रहेगें।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) रजनीश गुप्ता एवं शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।



