उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्राथमिक विद्यालयों को बन्द किये जाने एवं बच्चों को शिक्षा से वंचित किये जाने का समाजवादी पार्टी के आनुसांगिक संगठन महिला सभा एवं मजदूर सभा ने किया विरोध

प्रदेश सरकार के मनमाने रवैये को लेकर ज्ञापन सौंपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के आनुसांगिक संगठन महिला सभा एवं मजदूर सभा द्वारा प्रदेश सरकार के तानाशाह रवैये के चलते प्राथमिक विद्यालयों को बन्द किये जाने एवं बच्चों को शिक्षा से वंचित किये जाने के विरोध में महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं महानगर अध्यक्ष मुन्नी पाल की उपस्थिति में एवं मजदूर सभा प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’ की उपस्थिति में सैकड़ों महिलायें एवं मजदूर सभा के पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन कैसरबाग, लखनऊ पर एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट, लखनऊ में जाकर प्रदेश सरकार के मनमाने रवैये को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं मजदूर सभा जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’ ने एक सुर में कहा कि प्रदेश की तानाशाह सरकार वर्तमान समय में जिस तरह से प्राथमिक विद्यालयों को बन्द कर उनको मर्ज कर रही है इससे गरीब मजदूरों के बच्चों की शिक्षा पर बहुत बुरा असर पड़ने के साथ ही वह षिक्षा से वंचित रह जायेंगे। इससे रसोईयों को भी रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश का किसान, नौजवान रोजगार न मिलने पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहा है और रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय को बन्द किये जाने एवं उनको मर्ज किये जाने पर तत्काल रोक लगाया जाना नितान्त आवश्यक है और साथ श्रम पोर्टल को भी तत्काल खोला जाता चाहिए जिससे लाभार्थियों को उसका लाभ मिल सके और मनरेगा मजदूरों को 300 दिनो का कार्यदिवस एवं साप्ताहिक भुगतान किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुषील दीक्षित, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा विजय लक्ष्मी रावत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, जिला सचिव संदीप यादव, ब्लाक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, मजदूर सभा जिला महासचिव अर्जुन रावत, रामअवतार धीमान, प्रदेश सचिव महिला सभा शान्ति यादव, सुहागवती, महिला सभा जिला महासचिव सुमन रावत, रामअवतार धीमान, अधिवक्ता सभा जिला महासचिव जी.एच. जैदी ‘एडवोकेट’ मो. आदिल ‘एडवोकेट’ जिला उपाध्यक्ष ललिता राजपूत लोधी, अर्चना रावत, रितु अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विजयश्री गौतम, हरिशंकर यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज कुमार पाल, प्रदेश सचिव मजूदर सभा सरदार हरजीत सिंह, महिला सभा जिला उपाध्यक्ष सुप्रिया सिंह यादव, ममता रावत, सुरेन्द्र यादव, डाॅ. प्रीति यादव, रेखा यादव, उर्मिला रावत, सुनीता यादव, विनोद यादव, ओमकार यादव, विमला रावत, मालती यादव, सीमा लोधी, कमर जहां, जगमोहन यादव, दुर्गेश खरे, अनुपमा ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष पूजा यादव, विनीत यादव, सुधा यादव, शैलेश यादव, सुमन यादव, रीता यादव, गोविन्द सभासद, कुमुदिनी यादव, अनीता यादव, लक्ष्मी यादव, राम सिंह, सिम्मी प्रजापति, मीरा शुक्ला, मनीषा शाहा, उर्मिला रावत, मो0 आसिफ, तारा कुमारी, दीपा यादव, सलमा, रेनू यादव, लता जायसवाल, तारा कुमारी, अनिल रावत, प्रेम शीला साहनी, अश्विनी तिवारी, गौरव बाड़ी, केतकी, ममता यादव, कमलेश कुमार, विनोद शुक्ला, संतोष यादव, फरहाना, कमर जहां, अफसर जहां, कल्पना रस्तोगी, वन्दना पासवान, जीनत कौर, शालिनी राज, अजीत यादव ‘पवन’, रिचा यादव, इन्द्रेश यादव, शाहीन खान, दीपक यादव, दुर्गेश सभासद, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मो. आमिर जहनाज, रामशरण, प्रदीप यादव, नरगिस, बी.पी. वर्मा, संघ्या यादव एवं सुनील यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलायें एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button