स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के उन्नाव स्टेशन पर ठहराव का कार्यक्रम

लखनऊ :: उन्नाव रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12003 (लखनऊ जं.-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस) का ठहराव प्रायोगिक रूप से किया गया है जिसका आगमन एवं प्रस्थान का समय 16:19 बजे एवं 16:21 बजे है। इस उपलक्ष में उन्नाव स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री साक्षी जी महाराज, उन्नाव, विधायक पंकज गुप्ता, उन्नाव, विधायक अशुतोष शुक्ल, भगवंत नगर, माननीय विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, उन्नाव उपस्थित रहे ।
शताब्प्रदी एक्सप्रेस की विशेषताएँ:
1. उच्च गति (High Speed):
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस उच्च गति (High Speed) की ट्रेनों में से एक है, जो 130-140 किमी/घंटा तक की गति से चलती है। यह ट्रेन लखनऊ और नई दिल्ली के बीच की दूरी को कम समय में तय करती है, जिससे यात्रियों का समय बचता है।
2. पूर्णत: वातानुकूलित (Fully Air-conditioned):
यह ट्रेन 16 ए.सी. चेयर कार और 02 एक्जीक्यूटिव क्लास एवं 02 पावर कार सहित कुल 20 कोचों से सुसज्जित है। ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है, जो यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव कराती है।
3. कम समय में यात्रा (Shorter Journey Time):
इसका समयबद्ध परिचालन इसे अन्य ट्रेनों की तुलना में बेहतर बनाता है।
4. उन्नत भोजन सेवा (Onboard Catering):
इसमें नाश्ता, चाय/कॉफी, और दोपहर/रात्रि का भोजन शामिल होता है, जो किराए में शामिल रहता है।
5. स्वच्छता और रख-रखाव (Cleanliness & Maintenance):
ट्रेन को विशेष स्वच्छता और समय-समय पर रखरखाव किया जाता है।
6. मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट (Charging Points):
प्रत्येक सीट के पास चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होती है।
7. फायर अलार्म और सेफ्टी सिस्टम (Safety Features):
ट्रेन में अग्निशमन यंत्र, CCTV और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं।
8. सुरक्षित और आरामदायक सीटें (Comfortable Seating):
एक्जीक्यूटिव चेयर कार में विशाल सीटें और अतिरिक्त लेग स्पेस होता है।
9. प्रीमियम अनुभव (Premium Experience):
यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए उपयुक्त है जो कार्य या व्यवसाय के उद्देश्य से समय की बचत चाहते हैं।
10. एल. एचबी. कोच:
यह ट्रेन एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों से सुसज्जित है, जो बेहतर सुरक्षा और आराम प्रदान करते हैं।
इस कार्यक्रम में एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं उन्नाव शहर के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों सहित भारी मात्रा में आम जनमानस उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने ट्रेन ठहराव के निर्णय का स्वागत किया और रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


