नरही बाजार के वरिष्ठ व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा “व्यापारी रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया
घमंड की सत्ता के विरोध में सत्य की जीत का संदेश देता है ,होली का त्यौहार:- संजय गुप्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नरही बाज़ार” के तत्वावधान में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज,नरही प्रांगण में “होली मिलन समारोह “एवं “हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ
इस समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई तथा कार्यक्रम में राजधानी की विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियो एवं नरही बाजार के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने फूलों की होली भी खेली.
इसके उपरांत हास्य कवि सम्मेलन शुरू हुआ. कवि सम्मेलन में कवियों ने उपस्थित व्यापारियों को जमकर गुदगुदाया और हंसाया ,व्यापारियों ने जमकर ठहाके लगाए.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी को होली की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा घमंड की सत्ता के विरोध में सत्य की जीत का संदेश देता है ,होली का त्यौहार, उन्होंने सभी उपस्थित व्यापारियों को होली की बधाई भी दी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल, संगठन मंत्री अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक केसरवानी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया.
कार्यक्रम में नरही बाजार के उपाध्यक्ष अश्विनी मिश्रा , अजय कुमार अग्रवाल ,अतुल कुमार जायसवाल, संदीप गुप्ता, राज बहादुर गुप्ता ,अनिल कुमार पाल, रमेश गुप्ता ,मनोज बेलानी, महेश जायसवाल, मोहम्मद परवेज ,मुहम्मद फरीद, संजय साहू ,नीरज बेलानी, सनी फराज, प्रमोद गुप्ता ,दिनेश कुमार सोनकर, बतुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नरही बाजार के व्यापारी परिवार सहित शामिल हुए
तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, राजीव शुक्ला ,आशीष गुप्ता ,अमित अग्रवाल सर्वेश मिश्रा ,मोहम्मद आदिल,सहित नगर एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.