उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पौधे रोपित कर बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मनाया पर्यावरण दिवस

लखनऊ : बालिका विद्यालय में पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण और जागरूकता हेतु 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने छात्राओं को पर्यावरण दिवस का उत्सव अपनी तरह से मनाने हेतु उन्हें पौधारोपण, कविता, स्लोगन, ड्राइंग या लेख लिखने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त के माध्यम से अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

विद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के साथ पर्यावरण दिवस के उत्सव को मनाया। कक्षा 11 की सृष्टि सिंह ने स्वयं तो पौधारोपण किया ही, साथ ही अपने आसपास के बच्चों को भी एकत्रित करके उन्हें पौधारोपण हेतु प्रेरित किया।

इस विषय पर एक लेख भी लिखा। इसी प्रकार से कक्षा 9 की छात्रा हर्षिता मिश्रा ने खूबसूरत पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया तथा कक्षा 9 की कल्पना गौतम ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कविता और स्लोगन लिखा जिससे पर्यावरण की सुरक्षा की ओर सभी का ध्यान जाए।

कक्षा 8 की छात्राओं दिव्यांशी और काजल तिवारी ने भी अपने घर और आसपास पर्यावरण दिवस को मनाते हुए पौधे लगाए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने इन सभी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय खुलने पर इन सभी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button