उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्थिर, सशक्त व लोक कल्याणकारी सरकार हेतु हुआ राष्ट्र मनोकाम यज्ञ

नई दिल्ली। देश में एक स्थिर, सशक्त, सामर्थ्यशाली व लोक कल्याणकारी सरकार हेतु आज प्रात: दक्षिणी दिल्ली के संत नगर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य समाज मंदिर में राष्ट्र मनोकाम यज्ञ का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर यज्ञोपरांत बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि आज के इस प्रात: कालीन यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों से आहुतियां देते हुए हमने प्रभु से कामना की कि हमें एक हिंदुत्वनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ, स्थिर, सशक्त, सामर्थ्यशाली, राष्ट्रीय जीवन मूल्यों से ओतप्रोत एक ऐसी सरकार दीजिए जो वेदों, उपनिषदों और दर्शनशास्त्रों सहित समस्त आर्ष ग्रंथों को जन-मन में बिठा कर भारतीय संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं की संवाहक बनकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सके।

यज्ञ की ब्रह्मा दर्शनाचार्या विमलेश आर्या ने आशा व्यक्त की कि नवागंतुक सरकार विश्व के आदिग्रंथ वेद, उपनिषद व दर्शन शास्त्रों में निहित ज्ञान विज्ञान, कला संस्कृति व मानवीय जीवन मूल्यों को विश्व के प्रत्येक मानव मस्तिष्क में पुनः प्रतिष्ठित कर सकेगी। जिससे कि महर्षि दयानंद का सपना साकार हो सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह नगर कार्यवाह संजय सिकरिया, आर्यसमाज संत नगर के मंत्री  वरुण कुमार, कोषाध्यक्ष  विरेन्द्र सूद व  विजय पाल कौशिक, हितेश, विश्व हिंदू परिषद के डॉ. अंकुर, आनंद मिश्र, टेकराज व अरुण के साथ अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button