उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पति के सीने पर बैठ गई पत्नी, प्रेमी ने फरसे से काट दी गर्दन, अब दोनों पकड़े गए

उन्नाव : यू पी के उन्नाव में पेंटर बेचेलाल कश्यप (33) की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा ने प्रेमी संजय कोरी के साथ मिलकर रची थी। सोते समय पत्नी पति के सीने पर बैठ गई और हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रेमी ने फरसे से गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या और मां के जेल जाने के बाद इनकी 7 साल की बेटी नेहा बेहाल है।

3 साल से रिलेशन में थे रेखा – संजय

हत्यारोपी प्रेमी संजय कुमार कोरी और मृतक की पत्नी रेखा कश्यप का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के गांव की दूरी सिर्फ डेढ़ किलोमीटर है। संजय के गांव में एक डॉक्टर बैठता था। संजय वहीं कंपाउंडर था। रेखा बीमार होने पर उन्हीं डॉक्टर को दिखाने जाती थी। तभी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई। पहले आपस में बातचीत हुई। बाद में प्रेमी ने रेखा को मोबाइल लेकर दिया। दोनों में फोन से बात शुरू हुई और प्यार परवान पकड़ने लगा। रिलेशन भी बनने लगे..फिर दोनों ने शादी का मन बनाया। दोनों ने मिलकर इसके लिए बेचेलाल को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button