उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए आशुतोष सोती

नई दिल्ली: आशुतोष सोती ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से भेंट कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशुतोष सोती  का स्वागत करते हुए कहा कि बिजनौर संसदीय क्षेत्र में सक्रिय होकर पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार चन्दन चौहान को विजयी बनाने हेतु सक्रिय हो जाएँ ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा उपस्थित रहे। अनुपम मिश्रा ने बताया कि आशुतोष सोती जी बिजनौर के एक अत्यधिक प्रतिष्ठित सोती परिवार से संबंध रखते हैं तथा विगत 25 वर्षों से अधिक समय तक एस.जी.पी.जी.आई. लखनऊ में क्लास वन ऑफिसर (जनसंपर्क अधिकारी) के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं साथ ही पिछले कई दशकों से सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहे हैं, विशेषतः स्वास्थ्य सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और उनके साथ आने ना केवल पार्टी को बल मिलेगा बल्कि श्री सोती के बिजनौर में संपर्कों का राजनैतिक लाभ मिलेगा और ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने में अब और आसानी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button