उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन नियमित व विकलांग पेंशन क्यों वितरित नहीं हो रही है : वीरेंद्र सचदेवा 

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अच्छा है कि दिल्ली सरकार की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए धनराशि भत्ता देने की इच्छा है और जल्द ही आवेदन मांगेगी।

दिल्ली भाजपा मुख्य मंत्री जी से जानना चाहती है कि क्या सभी प्रशासनिक मंजूरियां एकत्र करके धनराशि वितरण की घोषणा शुरुआत की जा रही है।

मेरे ज्ञान के अनुसार, यह सिर्फ एक और चुनावी चाल है, जिस अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले कई सालों से वृद्धावस्था पेंशन और विकलांग पेंशन का नियमित वितरण नहीं किया है वह चुनाव वर्ष में नई घोषणा ले आई है। 2017 से कोई नई वरिष्ठ नागरिक पेंशन स्वीकृत नहीं की गई है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को धनराशि की घोषणा की और शुरू की, वहां भी समाचारों से जानकारी है कि वहाँ इसे कई महीनों से वितरित नहीं किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button