उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बुलमैन रिकार्ड्स ने रिलीज़ किया निर्माता निर्देशक पार्थो घोष का म्युज़िक वीडियो “क्या तू मेरी है”

लखनऊ : नाना पाटेकर अभिनीत “अग्निसाक्षी” और “गुलाम ए मुस्तफा” जैसी कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित करने वाले बॉलीवुड निर्देशक पार्थो घोष का म्युज़िक वीडियो “क्या तू मेरी है” मुंबई के द सिल्क रूट में हुए भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। म्युज़िक लेबल बुलमैन रिकार्ड्स ने इस खूबसूरत गाने को रिलीज़ किया है।

सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर वीडियो के कलाकार, निर्माता निर्देशक, एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर चिराग खान और बुलमैन रिकार्ड्स की सीईओ प्रज्ञा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। इस प्यारे से म्युज़िक वीडियो में जन्नत खान, आकाश गहरवार और समर शुक्ला ने अभिनय किया है। संगीतकार रामजी गुलाटी, सिंगर्स सानिया कादरी, अर्जुन पाण्डेय और गीतकार भीम पाण्डेय व अर्जुन पाण्डेय हैं। फेम मीडिया ने प्रोमोशन की जिम्मेदारी निभाई है।
निर्माता और निर्देशक पार्थो घोष ने बताया कि इस सॉन्ग से नई पीढ़ी रिलेट कर सकेगी। गाने की थीम ऐसी है कि हर कोई इस वीडियो से जुड़ जाएगा। सॉन्ग के लिरिक्स दिल को छू लेते हैं।


अभिनेत्री जन्नत खान ने बताया कि यह उनका पहला म्यूज़िक वीडियो है। शुरू में वह थोड़ी नर्वस और घबराई हुई थीं लेकिन लिजेंड्री डायरेक्टर पार्थो घोष ने मेरी हौसला अफजाई की और मैं इसमे अभिनय कर पाई।
अभिनेता समर शुक्ला ने कहा कि मुझे इस वीडियो सॉन्ग में पार्थो घोष जैसे महान निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के एंकर लक्की तरार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button