उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हेलिओस म्युचुअल फण्ड ने लॉंच किया हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फण्ड

फंड निवेश आवेदन 11 मार्च को प्रारम्भ होगा और 20 मार्च को बंद होगा

लखनऊ। हेलिओस म्यूचुअल फंड ने एक ओपन-एंडेड डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड, हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) लॉन्च करने की घोषणा की है। एनएफओ अपना अंशदान 11 मार्च को प्रारम्भ करेगा और इसका समापन 20 मार्च को होगा। यह फंड इक्विटी के संभावित उतार-चढ़ाव का लाभ उठाने का उद्देश्य रखता है जबकि डायनामिक पोर्टफोलियो प्रबंधन के माध्यम से घाटो को सीमित करता है। इसे इक्विटी और इक्विटी संबंधित इन्स्ट्रुमेंट में निवेश करके और डेब्ट, मनी मार्केट इन्स्ट्रुमेंट और डेरिवेटिव का सक्रिय उपयोग करके किया जाएगा। इक्विटी पोर्टफोलियो का निर्माण हेलिओस के इलिमिनेशन इन्वेस्टिंग (ईआई) फिलॉसोफी पर आधारित होगा, जो आठ तरह के मूलभूत स्क्रीनिंग कारकों के आधार पर होगा। यह कारक लगातार प्रभावशाली तरीके से कमजोर कारकों को हटाने, नए विजेताओं को लाने, और बिना जोखिम के अच्छे परिणाम लाने में योगदान करता है। निवेश पद्धति, इक्विटी और इक्विटी संबंधित अनवृत्ति को 65 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रखना और कुल इक्विटि अनावृत्ति को 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक रखना होगा। कई डेरिवेटिव स्ट्रैटेजीज का भी इस्तेमाल होगा ताकि बाज़ार की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव किया जा सके। इस योजना का प्रबंधन इक्विटी निवेश के लिए श्री आलोक बहल और श्री प्रतीक सिंह तथा डेब्ट पोर्टफोलियो प्रबंधन श्री उत्सव मोदी की देखरेख में किया जायेगा। वीकासात्मक परिवर्तनों ने भारत के ऐतिहासिक शहरों में से एक लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी, को व्यावसायिक और आर्थिक केंद्र में परिवर्तित कर दिया हैं। म्यूचुअल फंड उद्योग में लखनऊ महत्वपूर्ण तरीके से प्रगति कर, इसके बैलेंस्ड एडवांटेज फण्ड श्रेणी उद्योग का एयूएम जनवरी 2024 तक ्प्छत् 2,605 करोड़ पहुंच गया है। इस वृद्धि का श्रेय शहर की तेज हुई प्रगति जैसे विस्तारित सड़कों और नई टाउनशिप के विकासकामो को दिया जाता है। लखनऊ का आर्थिक जोश और उद्योगिक तथा लॉजिस्टिकल क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित होने से, म्यूच्यूअल फंड सेक्टर में बढ़ते हुए अवसरों की संभावनाएं हैं। इस दौरान बोलते हुए, हेलिओस म्यूचुअल फंड के सीआईओ श्री आलोक बहल ने कहा, “भले ही उत्पाद बाजार के माहौल के आधार पर ऋण और इक्विटी के बीच स्थानांतरित होता हो लेकिन, इक्विटी में 65 प्रतिशत से अधिक एक्सपोजर फंड को इक्विटी कराधान के लिए योग्यता प्राप्त करने में मदद करता है जो कि एक है इस श्रेणी की आकर्षक विशेषता है। हमारी अनुभवी टीम एक सावधानीपूर्वक निवेश का दृष्टिकोण अपनाती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में निवेश करने से निवेशकों को स्थिरता के साथ-साथ लम्बे समय के विकास का सही संतुलन बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button