गीता परिवार ने धूमधाम से मनाया गोविन्ददेव गिरि का जन्मदिवस

लखनऊ । गीता परिवार उत्तर प्रदेश शाखा की ओर से गीता परिवार के संस्थापक एवं श्रीराम रामभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज का ७५वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में कल्याणकारी आश्रम, श्रीदुर्गाजी मंदिर, शास्त्रीनगर में मनाया गया।
इस मौके पर श्रीदुर्गा मंदिर के प्रांगण को भगवान राम के कटआउट एवं रंग बिरंगे फूलों को सुशोभित किया गया था। इस अवसर पर सामूहिक विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीहनुमान चालीसा, संगीतमय सुंदकांड, सामूहिक श्रीमद भागवत गीता का पाठ एवं गुरुपूजन नामजप का आयोजन किया गया।
गीता परिवार के सचिव अनुराग पांडेय ने बताया कि महाराज जी के जन्मदिवस कार्यक्रम में सैकड़ों संख्या माताओं बहनों, बच्चों एवं पुरुषों ने प्रतिभाग कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास किया। 100 दीपों से गुरुजी के 75वें जन्मदिवस की आकृति एवं रंग बिरंगे फूलों की रंगोली को स्वयंसेवकों ने बनाकर मंदिर प्रांगण की सुंदरता को सुशोभित कर रही थी। अरविन्द शर्मा ने कहा कि राम हमारे जीवन आदर्श हैं, निश्चित रूप से जितनी रामभक्ति करेंगे, उतना व्यक्तिगत जीवन निरखेगा, परिवार का कल्याण होगा और विश्व का कल्याण होगा।
हमें भगवान राम के जीवन आदर्श, उनके बताए गए मार्गों पर चलने से हम सभी का कल्याण होगा जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। हम सभी को भगवान राम आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद शर्मा, अनुराग पांडेय, श्याम बिहारी शुक्ला, रमेश पांडेय, विनोद दीक्षित, हरेराम शर्मा ने सहयोग किया। जन्मदिवस के समापन पर सभी भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया।



