उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
आम आदमी पार्टी की मंशा ही नही थी स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव कराने की: प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा था जिस दिन सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आया था उसके तुरंत बाद से भाजपा की ओर से मैंने कहा था कि मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल आश्वस्त करें की आम आदमी पार्टी महापौर एवं महापौर के बाद स्थाई समिति का चुनाव होंने देगी।
अब जिस तरह आम आदमी पार्टी ने महापौर चुनाव पहले फोन कर प्रयोग कर फिर दर्शक दीर्घा से बोतले फिकवा कर बाधित किया है उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी की मंशा ही नही थी स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव कराने की क्योंकि उसमे वह हार रहे हैं।
आवश्यकता होगी तो भाजपा अब जनता के बीच तो जायेगी ही न्यायलय भी जा सकती है।