उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है:मुकेश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति बैठक संपन्न

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
          लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति बैठक का आयोजन आज निराला नगर डी ग्लोबल में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री, लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने उद्घाटन सत्र और समापन सत्र को लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा द्वारा संबोधित किया गया।
अन्य सत्रों में पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित किया। राज्य सभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी मोहसिन रजा, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव और महानगर महामंत्री गण मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि संगठन में पद और दायित्व का बड़ा महत्व है परंतु हमें सदैव कार्यकर्ता बोध से कार्य करना है और संगठन द्वारा प्रदान किए गए कार्य पर ही ध्यान केंद्रित करके अपने दायरे में दायित्व का निर्वहन करना चाहिए और दायित्व बोध के साथ कार्य के प्रति संकल्पित होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव से संकल्पित है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और संगठन के अभियानों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। देश में 400 से अधिक सांसद, 12 सौ से अधिक विधायक एमएलसी, 18 प्रदेशों में भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार और 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हमारे कर्मठ और दृढ़ संकल्पित कार्यकर्ताओं की वजह से ही संभव हुआ है।
मुकेश शर्मा ने समापन सत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और अन्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता श्रेष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता है जो निरंतर गंभीरता और तन्मयता से संगठन के अभियानों को पूरा करने में जुटा है हम सभी को यह गर्व है की हम जिस राजनीतिक दल के लिए कार्य करते हैं वह राष्ट्र निर्माण और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। देश में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी के कुशल मार्गदर्शन में एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है और भारत शक्तिशाली व बलशाली बनते हुए विश्व गुरु गुरु बनने की ओर अग्रसर है। विभिन्न वर्गों और समुदाय के लोग भारतीय जनता पार्टी की नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ कर कार्य करने के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी गरीबों शोषित और वंचितों के लिए प्रमाणिकता के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं ने योजनाओं को धरातल तक प्रत्येक बूथ पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करके अपने दायित्व का निर्वहन किया है।
आशुतोष टंडन ने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियां चलती हैं जबकि अन्य पार्टी के कार्य सिर्फ चुनाव आधारित हैं।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जनता से जुड़कर निरंतर 365 दिन क्षेत्र में संगठन और जनसेवा के कार्य पूरी निष्ठा के साथ करता है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक का संचालन महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी द्वारा किया गया द्वितीय सत्र में महामंत्री पुष्कर शुक्ला द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव लाया गया जिसका महामंत्री सुनील यादव, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, आनंद द्विवेदी, टिंकू सोनकर और उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों द्वारा एक मत से समर्थन किया गया।
शुभारंभ में वर्ग गीत अशोक तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वलन के उपरांत अपर्णा मिश्रा, नम्रता सिंह द्वारा वंदे मातरम गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button