उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अप्रैल-सितंबर 2026 में 34.40 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की

लखनऊ : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान कुल 34.40 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान बेची गई 29.93 लाख यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 15% की बढ़ोतरी है।

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान घरेलू बिक्री 30.44 लाख यूनिट रही, जो साल-दर-साल 13% की बढ़ोतरी है, जबकि अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान 26.82 लाख यूनिट बिकी थीं। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान एक्सपोर्ट 3.96 लाख यूनिट रहा, जो साल-दर-साल 27% की बढ़ोतरी है, जबकि H1FY26 (अप्रैल-सितंबर 2025) के दौरान 3.11 लाख यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं।
सितंबर 2026 में, एचएमएसआई ने कुल 7.06 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो सितंबर 2025 में बेची गई 5.68 लाख यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 24% की बढ़ोतरी है।
सितंबर 2026 में घरेलू बिक्री 6.36 लाख यूनिट रही, जो सितंबर 2025 में बेची गई 5.05 लाख यूनिट की तुलना में साल-दर-साल 26% की बढ़ोतरी है। सितंबर 2026 में एक्सपोर्ट 0.69 लाख यूनिट रहा, जो सितंबर 2025 में एक्सपोर्ट की गई 0.62 लाख यूनिट की तुलना में साल-दर-साल 11% की बढ़ोतरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button