उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल में पात्र महिला ट्रैकमेंटेनर्स कर्मचारियों का कैडर परिवर्तन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल प्रशासन ने मानवीय, संवेदनशील एवं कल्याणकारी दृष्टिकोण का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय लिया है। मण्डल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत पात्र 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स (लेवल-1) को कठिन एवं विषम कार्य परिस्थितियों से राहत प्रदान करते हुए उनके कैडर का परिवर्तन किया गया है।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की सकारात्मक सोच एवं संवेदनशील पहल पर मण्डल कार्यालय द्वारा पात्र महिला ट्रैकमेंटेनर्स को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता के अनुरूप अपेक्षाकृत सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वाले विभिन्न विभागों में यथा सहायक परिचालन, प्वाइंट्समैन-बी, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार, सहायक कैरिज एवं वैगन (खलासी हेल्पर) तथा सहायक टीएल एवं एसी में पदस्थापित किया गया है।
इस निर्णय से महिला रेलकर्मियों को धूप, वर्षा एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में किए जाने वाले कठोर शारीरिक श्रम साध्य ट्रैक अनुरक्षण कार्य से राहत मिलेगी और उन्हें अधिक सुरक्षित, गरिमामय एवं अनुकूल कार्य वातावरण प्राप्त होगा। रेल प्रशासन के इस निर्णय के बाद लखनऊ मण्डल की महिला रेलकर्मियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। महिला कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के इस दूरदर्शी एवं कल्याणकारी निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
लखनऊ मण्डल प्रशासन अपने सभी कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा, सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध एवं निरंतर प्रयासरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button