अन्य खबरउत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में नवीन ई.जी.आर.एस.सेल कक्ष आवंटित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में ई-ग्रीवान्स रिड्रेसल सिस्टम (ई.जी.आर.एस.) सेल हेतु नवीन कक्ष आवंटित किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारी हितों को सर्वाेपरि रखते हुए तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्वरित बनाना है।

इस सेल के माध्यम से लखनऊ मण्डल के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। ई.जी.आर.एस. सेल में निम्नलिखित विषयों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगाः

– एमएसीपी एवं वेतन निर्धारण
– वरीयता सूची
– एरियर भुगतान
– उम्मीद कार्ड
– एचआरएमएस संबंधी समस्याएं
– अन्य कर्मचारी परिवाद

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि, इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। लखनऊ मण्डल प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button