उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अपर मंडल रेल प्रबंधक , लखनऊ द्वारा अकबरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

लखनऊ ::उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक  नीलिमा सिंह ने 11 सितम्बर 2026 को अकबरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 16.02 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे स्टेशन उन्नयन एवं विकास कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अकबरपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है। योजना के तहत वर्तमान स्टेशन भवन का विकास एवं पोर्टिको का प्रावधान, यात्रियों के लिए नए हॉल, बेहतर प्रवेश एवं निकास, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया एवं रेस्टोरेंट तथा प्लेटफार्म शेल्टर आदि का विकास किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, लिफ्ट एवं एस्केलेटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्टेशन की सुरक्षा एवं यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी आधारित स्टेशन नेम बोर्ड, आधुनिक कोच गाइडेंस एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की जा रही है।
स्टेशन परिसर को आधुनिक, आकर्षक एवं यात्री सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए लैंडस्केपिंग, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन से यात्रियों को बेहतर, सुगम एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्टेशन का स्वरूप अधिक आकर्षक और आधुनिक बनेगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक / FS  प्रशांत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button