उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (ICCC) का कुलजीत सिंह चहल उपाध्यक्ष नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने परिषद के वरिष्ठ के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर 24×7 निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया

नई दिल्ली : BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर पालिका केंद्र स्थित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (ICCC) का कुलजीत सिंह चहल उपाध्यक्ष नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने परिषद के वरिष्ठ के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर 24×7 निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

यह कमांड सेंटर परिषद की ‘तीसरी आँख’ के रूप में यातायात, स्वच्छता, जल निकासी, सौंदर्यीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि किसी भी संभावित समस्या की समय रहते पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

NDMC, BRICS 2026 के दौरान नई दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से प्रतिबद्ध है।

NDMC का Integrated Command & Control Centre (ICCC) वर्ष 2020 में Smart City Project के तहत लगभग ₹65 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया है।

ICCC में 18 स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न नागरिक सेवाओं की निगरानी की जाती है।

* ICCC में लगभग 50 समर्पित कर्मचारी 24×7, 365 दिन सेवाओं की निगरानी सुनिश्चित करते हैं।

* NDMC क्षेत्र में लगभग 16,252 Smart Street Lights ICCC से Integrated हैं। इनकी स्थिति, खराब लाइटों की जानकारी तथा ऑन/ऑफ और डिमिंग की निगरानी की जाती है।

* GPS के माध्यम से 918 Smart Bin Vehicles, 16 C&D Waste Vehicles और 9 Mechanical Road Sweepers की Live Tracking की जाती है।

* NDMC के संवेदनशील क्षेत्रों में 91 Hot Bins लगाए गए हैं, जिनकी व्यवस्था और कचरा उठाने वाले वाहनों की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।

* NDMC क्षेत्र में 50 Variable Messaging Sign (VMS) LED Panels हैं। इनके Content, Location और Working Status की निगरानी ICCC से की जाती है।

* 848 CCTV कैमरे: 333 NDMC + 25 Hanuman Mandir area+ 276 दिल्ली पुलिस + 214 PWD कैमरों से 24×7 निगरानी।NDMC क्षेत्र में CCTV Cameras ICCC से Integrated हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की निगरानी की जाती है।

* Water Logging की स्थिति पर CCTV के माध्यम से निगरानी रखी जाती है तथा संवेदनशील जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान और प्रबंधन किया जाता है।

*
* Solid Waste Management के तहत Over Ground Bins की Daily Clearance, Garbage Trucks के Approved Routes और Underground Bins के Fill Levels की निगरानी की जाती है।

* NDMC क्षेत्र में 20 Smart Environmental Sensors लगाए गए हैं, जो Temperature, Humidity, AQI, CO, CO2, NO2, SO2, PM10 और PM2.5 जैसे पर्यावरणीय मानकों की निगरानी करते हैं।  Environmental Sensors के माध्यम से निर्धारित सीमा से अधिक प्रदूषण स्तर होने पर संबंधित विभागों को Alert किया जाता है।

* Smart Parking के तहत 97 Parking Sites में लगभग 8,044 वाहनों की क्षमता है। Smart Parking System से Parking Occupancy और Revenue की Hourly, Daily, Weekly तथा Monthly Monitoring की जाती है।

* NDMC 311 App के माध्यम से Smart Parking Slots की Booking की सुविधा उपलब्ध है।

* NDMC क्षेत्र में 155 Public Wi-Fi Access Points हैं, जिनमें 53 Smart Poles पर उपलब्ध हैं।

* ICCC NDMC के लिए एक Integrated Digital Monitoring Platform के रूप में कार्य करता है, जिससे विभिन्न civic services की Real-time Monitoring, Quick Response और बेहतर Coordination सुनिश्चित होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button