उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएसएच के शिवम पाल ने फिनलैंड में जीता कांस्य पदक

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवम पाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। फिनलैंड के लाहती स्थित पाजुलाहटी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग में शिवम पाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे के साथ पदक जीतकर शिवम ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का शानदार उदाहरण पेश किया। उनकी इस सफलता पर टीएसएच के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी। नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और मुकाबलों की तैयारी के दम पर शिवम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

टीएसएच में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और बेहतर अभ्यास का माहौल उपलब्ध कराया जाता है। यही वजह है कि यहां से खिलाड़ी लगातार जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button