प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन एवं कमला नेहरू जी की जयन्ती मनाई गई

लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन एवं कमला नेहरू जी की जयन्ती मनाई गई। इस मौके पर तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन एवं कमला नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य गंगाधर तिलक जी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनों ने लोकमान्य गंगाधर तिलक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उ.प्र. कांग्रेस कमेटी डेटा एनालिटिक एवं रिसर्च विभाग के चेयरमैन प्रो. विनोद चन्द्रा विचार विभाग के वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, संजय सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनामिका यादव, राकेश पाण्डेय, दिलीप कुमार मिश्रा एडवोकेट, सत्य प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट, दिनेश यादव, कमलेशग तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव सहित तमाम वरिष्ठ नेतागणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।



