उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
प्रधानमंत्री सदन में आकर बोलें, तभी उनकी बात को प्रामाणिक समझा जाएगा : खरगे

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो बयान पर जोरदार हमला बोला है।
शुक्रवार सुबह संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री बोलना चाहते हैं तो सदन में आकर बोलें, तभी उनकी बात को प्रामाणिक समझा जाएगा। उन्हें रात में 12 बजे बयान देने के बजाए दिन में संसद में आकर बोलना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यसभा में भी दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर अपनी आवाज उठाई, लेकिन उनके बोलते ही सदन स्थगित कर दिया गया।



