नई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक व शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी

लखनऊ । महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और देश के गौरव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में शुरूआत सर्वप्रथम लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।

इस मौके पर जयन्ती कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान क्रांतिकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय पूर्व मंत्री ने कहा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दो ऐसे महामानव थे, जिनका साहस और राष्ट्रप्रेम देश में आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। एक तरफ जहां तिलक जी का उद्घोष स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है आजादी के आंदोलन का मार्गदर्शक बना वहीं दूसरी ओर, चंद्रशेखर आजाद जी के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान ने देश के युवाओं के भीतर देशभक्ति की जो ज्वाला जलाई, उसने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी और अंगे्रजों के भारत छोड़ने की नींव रख दी। उन्होने कहा कि आज के इस दौर में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इन महानायकों के दिखाए गए संघर्ष और सिद्धांतों के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डा0 सी0पी0 राय, प्रो0 विनोद चन्द्रा,  सुरेन्द्र यादव, प्रवक्ता  प्रियंका गुप्ता,  सलमा बशर, रजनीश यादव,  अब्दुल्ला शेर खान,  जयन्त गौतम,  अजीत मौर्या,  एस0बी0 मिश्रा और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button