उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं रैली’ का आयोजन

लखनऊ । महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार तथा मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, फ्रेट एवं डीएम महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं रैली’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रेलवे परिसरों में कुड़ा फैलाने पर ऐन्टीलिटरिंग पेनाल्टी के बारे मे यात्रियों को जानकारी दी जा रही है तथा जन-जागरूकता संदेश, उद्घोषणाएँ एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित कर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
यात्रियों को रेलवे परिसरों में स्थित खान-पान स्टॉलों एवं स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म आदि पर स्वच्छता बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया। स्टेशन परिसर में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों से अपील की जा रही है कि स्टेशन पर पान खाकर इधर उधर न थूके व परिसर को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस प्रकार के अभियान निरंतर आयोजित किए जा रहे हैंे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button