उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं की हिरासत लोकतंत्र पर हमला : चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं और सांसदों को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना और जनता की आवाज़ उठाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि सरकार को विपक्ष की आवाज़ दबाने के बजाय जनता के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार विरोध की आवाज़ को संवाद से नहीं, बल्कि हिरासत और दमन से जवाब दे रही है। इससे लोकतंत्र कमजोर होता है।
उन्होंने सरकार से लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए विपक्षी नेताओं और सांसदों के साथ संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।



