उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन

लखनऊ । महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवेउदय बोरवणकर के निर्देशानुसार एवं मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में इएनएचएम विभाग द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं., गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद एवं ऐशबाग स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

रैली के दौरान जन-जागरूकता संदेश, उद्घोषणाएँ एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में यात्रियों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा नीली और हरी डस्टबिन के सही उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने यात्रियों और रेल उपभोक्ताओं से स्टेशन परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, जिससे रेल परिसरों को स्वच्छ एवं यात्री-अनुकूल बनाया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button