उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अब तक केजरीवाल स्टाइल में देश की सरकार का विरोध करते रहे सौरव दास विदेश खिसकना चाहते थे ताकि वहां से राहुल गांधी स्टाइल में संविधान दिवस 26 नवम्बर को भारत को बदनाम कर सकें : प्रवीण शंकर कपूर 

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बहुत दिनों से राजनीतिक खबरों से दूर हो चुके सौरव दास न  एयरपोर्ट जाकर एक नया नाटक रचा कि उन्हें भारत सरकार ने ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय आदि में लेक्चर देने जाने से रोक दिया। परन्तु आज सौरव दास के साथ कुछ ऐसा हुआ मान बनने चले और दुबे जी बनकर लौटे”_।

सौरव दास और उनके राजनीतिक मक्कारी के गुरु अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने सौरव का एक्स पोस्ट आते ही उनके समर्थन में पोस्ट कर दी थी, की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई जब ब्रिटेन की एक पत्रकार सुश्री नाओमी कैन्टन ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने तो सौरव दास को बुलाया ही नहीं है।

असल में अब तक केजरीवाल स्टाइल में देश की सरकार का विरोध करते रहे सौरव दास विदेश खिसकना चाहते थे ताकि वहां से राहुल गांधी स्टाइल में संविधान दिवस 26 नवम्बर को भारत को बदनाम कर सकें।

वैसे भी खुद को सामान्य नागरिक कहने वाले सौरव दास का प्रीपेड लेक्चर पंजीकरण 1 दिसम्बर के लिए है और ये आज एक सप्ताह पहले लंदन जाना चाह रहे थे। सवाल यह भी उठता है कि उनके इतने लम्बे विदेश भ्रमण का खर्च कौन उठाने वाला था?

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि “कॉकरोच जनता पार्टी” के नेता मक्कारी में माहिर हैं। पहले कहा हमने न्यायाधीश के समक्ष कोई बॉन्ड नहीं भरा, बाद में स्वीकारा कि बॉन्ड भरा था। सौरव ने बॉन्ड की शर्त तोड़ी जिसके बाद गिरफ्तार होकर तिहाड़ गए और फिर जमानत पर छूटे।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सच यह है कि सौरव दास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में नहीं बल्कि एक संस्था ‘ऑक्सफोर्ड यूनियन’ में खुद पैसे देकर पंजीकरण करवाकर देश-विरोधी जहर उगलने जाना चाहते थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button