देव दीपावली पर राष्ट्रीय सनातन संघ ने आयोजित किया भव्य धार्मिक कार्यक्रम, भजन संध्या, दीपोत्सव एवं गोमती माता की आरती में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ । राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा देव दीपावली के पावन अवसर पर आज चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका), निकट हनुमान सेतु मंदिर, लखनऊ में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या, दीपोत्सव एवं गोमती माता की आरती प्रमुख आकर्षण रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र खरे ने कहा कि देव दीपावली भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान और हमारी गौरवशाली विरासत है। हमारी धार्मिक परंपराएं समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और समरसता का संदेश देती हैं। देव दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव, भजन संध्या एवं गोमती माता की आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ने का कार्य किया।
इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, दिनेश खरे, विमलेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, उमेश श्रीवास्तव, उमेश शुक्ला, आलोक मिश्रा, विजय सिंह, श्री दिलीप श्रीवास्तव बीजेपी प्रवक्ता, विक्रांत कुलश्रेष्ठ, प्रमोद निगम, ज्ञान प्रकाश अस्थाना, डॉ विक्रांत, शारदा श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, जी.के. श्रीवास्तव, प्रतिभा मिश्रा, प्रतिभा चंद्रा, रोली श्रीवास्तव एवं श्रीमती रितु खरे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।



