उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नेहरू विहार के मतदाताओं पर दिल्ली कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयान पर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर एवं SIR सह प्रभारी  संकेत गुप्ता ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा उठाया गया मुस्तफाबाद विधानसभा का मामला न्यायाधीन है, इसलिए हम इस पर विशेष टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

फिर भी हम देवेंद्र यादव को याद दिलाना चाहते हैं कि सभी राजनीतिक दलों के BLA 2 सर्वोत्तम जानकारी के आधार पर विलोपन या जोड़ने के फॉर्म भरते हैं, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग किसी भी राजनीतिक दल के BLA 2 से बंधा नहीं है और EC का BLO राजनीतिक दलों द्वारा भरे गए फॉर्म पर अपना निर्णय स्वयं लेता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक पक्ष रखने के बाद मैं देवेंद्र यादव से पूछना चाहता हूं कि यह आश्चर्यजनक है कि दिल्ली में जहां लाखों फर्जी या मृत या स्थानांतरित मतदाताओं को हटाया गया है, वहीं उनका किसी विशेष समुदाय के इन 75 मतदाताओं के लिए लड़ना अजीब लगता है।

कांग्रेस के लिए बेहतर होगा कि वह सामुदायिक तुष्टिकरण की राजनीति करने के बजाय दिल्ली भर में अपने संगठन का विस्तार करे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button