उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी, सीटों के साथ सरकार भी बनाएगा गठबंधन : सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अपने बयान में कहा कि इंडिया गठबंधन है, यहां सभी सहयोगी दलों का सम्मान और उनकी राजनीतिक ताकत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच सम्मानजनक और सकारात्मक तरीके से बातचीत होगी। इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और सम्मानजनक सीटों के साथ 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है।

सुनील सिंह ने कहा कि गठबंधन की प्राथमिकता किसान, गरीब, नौजवान, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दे हैं। जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button