22 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2026 तक “लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान” चलायेगी दिल्ली भाजपा : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आज घोषणा की कि विपक्षी दलों एवं स्वयंभू युवा संस्थाओं द्वारा देश में लोकतंत्र बचाने के नाम पर विदेशी ताकतों के इशारे पर मचाये जा रहे कोहराम को उजागर करने के लिये दिल्ली भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2026 तक “लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान” चलायेगी।
दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस एक पखवाड़े के अभियान समिति का संयोजन प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल करेंगे और प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल मिश्रा एवं सोना कुमारी सह संयोजक हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य मंत्री एवं हम सब मीडिया, सोशल मीडिया के साथ जनसम्पर्क एवं जनसम्वाद के सभी माध्यमों का प्रयोग करते हुए विपक्ष एवं फर्जी युवा संस्थाओं के काले अभियान की पोल जन जन के बीच खोलेंगे।
समिति के संयोजक विष्णु मित्तल ने बताया कि हम प्रेस कांफ्रेंस, सोशल मीडिया एवं पत्रिकाओं में लेखों के माध्यम से तो विपक्ष के काले अभियान को उजागर करेंगे।
वहीं लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा, राष्ट्रीय चिंतन संवाद, युवा संवाद, युवा छात्रों के बीच इसी विषय पर प्रतिस्पर्द्धा का आयोजन होगा और घुसपैठिए हटाओ भारतीय लोकतंत्र अभियान भी चलाया जायेगा।



