उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चुनाव आयोग का बी.एल.ओ. को पुनः घर घर भेजने का निर्णय पारदर्शिता का प्रमाण है : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने चुनाव आयोग द्वारा पहले राजनीतिक दलों की मांग पर एस.आई.आर. प्रक्रिया पूरी करने का समय 30 नवम्बर तक बढ़ाने और अब जिनके वोट कट गये हैं या जिन्हे नोटिस मिले हैं उनके लिए स्पेशल कैम्प लगाने के साथ ही बी.एल.ओ. को पुनः घर घर भेजने के निर्णय को बेहद संवेदनशील बताते हुए स्वागत किया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि चुनाव आयोग का बी.एल.ओ. को पुनः घर घर भेजने का यह सुखद निर्णय उसकी कार्य पद्धति की पारदर्शिता को दर्शाने के साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि चुनाव आयोग का एक मोटो है — कोई वैध वोटर बाहर रहे नहीं और किसी अवैध वोटर का वोट ना बने।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button