उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दृष्टिबाधित रेल कर्मचारियों को स्मार्ट चश्मे के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उत्तर रेलवे, लखनऊ के न्यू कंट्रोल कमेटी हॉल में 14 अक्टूबर, 2026 को केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के अंतर्गत दृष्टिबाधित रेल कर्मचारियों को प्रदान किए गए स्मार्ट चश्मों के उपयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ मंडल, कैरिज एवं वैगन (C&W) तथा लोको वर्कशॉप के कुल 45 दृष्टिबाधित कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एम/एस टॉर्चिट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की तकनीकी टीम ने कर्मचारियों को स्मार्ट चश्मों की तकनीकी विशेषताओं, उनके सही उपयोग एवं संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को इन उपकरणों के प्रभावी उपयोग से परिचित कराना तथा दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सहायता प्रदान करना था।
केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के माध्यम से स्मार्ट चश्मे उपलब्ध कराने तथा उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने की यह पहल दृष्टिबाधित रेल कर्मचारियों के सशक्तीकरण, तकनीकी जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button