उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग कार्यालय, सेक्टर-5, नोएडा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व समिति की दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव, महासचिव कविता शर्मा, जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सचिव चंदा बेगम तथा जिला कमेटी सदस्य मेहंदी, अजमल, गुलअफसा ने किया।

महिलाओं ने “पानी हमारा हक है”, “जल ही जीवन है” के नारे लगाते हुए कहा कि सेक्टर-8, 9, 10 व 5 की झुग्गी-बस्तियों में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नियमित आपूर्ति न होने से महिलाओं को घंटों पंक्ति में लगना पड़ता है, जिससे मजदूरी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन प्राधिकरण के जल विभाग के सीनियर मैनेजर  अशोक वर्मा जी ने लिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

ज्ञापन दिलवाने में हरौला चौकी प्रभारी अभेन्द़ प्रताप  ने सहयोग किया।

समिति ने 7 दिवस के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button