उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विद्याज्ञान, सीतापुर में 10वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी एवं कला शिविर 15 अक्टूबर से

लखनऊ से भूपेंद्र अस्थाना कला शिविर में लेंगे भाग

लखनऊ :  ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा विद्याज्ञान, सीतापुर के सहयोग से 10वीं अखिल भारतीय वार्षिक कला प्रदर्शनी एवं कला शिविर 2026 का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक विद्याज्ञान परिसर, सीतापुर में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से 15 कलाकार भाग लेंगे। प्रदर्शनी में कलाकारों की कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय कला की विविध शैलियों, विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कला शिविर में लखनऊ के चित्रकार एवं कला समीक्षक भूपेंद्र कुमार अस्थाना सहित देश के विभिन्न शहरों के कलाकार अपनी सहभागिता करेंगे। प्रतिभागी कलाकारों में प्रदीप्ता किशोर दास, यतीशा कासरगोड, निकुंज बिहारी दास, आर्यप्रज्ञा बसबदत्ता, डॉ. नीरजा चांदना पीटर्स, डॉ. रंजन मल्लिक, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. शगुफ्ता खानम, केशव वर्णोती, सुजीत सेनगुप्ता, प्रतीक मिश्रा, सुभाष चंद्र और रघुनाथ जेना शामिल हैं। ये कलाकार जोधपुर, बालासोर, नई दिल्ली, चंडीगढ़, भोपाल, लखनऊ, रांची, सीतापुर और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों से हैं।

आयोजन का उद्देश्य कलाकारों को साझा मंच प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक दृष्टियों, सृजन प्रक्रियाओं और विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शकों को समकालीन कला की विविध प्रवृत्तियों और कलाकारों की रचनात्मक संवेदनाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। वहीं, कला शिविर कलाकारों के बीच संवाद और अनुभव साझा करने का माध्यम बनेगा।

विद्याज्ञान परिसर में आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों, कला प्रेमियों और कला एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले दर्शकों को भारतीय कला की विविध अभिव्यक्तियों से रूबरू होने का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button