उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑल इंडिया एस.सी. एवं एस.टी. रेलवे इम्प्लॉईज एसोसिएशन, लखनऊ मण्डल की अनौपचारिक बैठक आयोजित

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में  ऑल इंडिया एस.सी. एवं एस.टी. रेलवे इम्प्लॉईज एसोसिएशन, लखनऊ मण्डल की अनौपचारिक बैठक मंडल कार्यालय के गंगोत्री सभागार में आयोजित की गयी।

बैठक के आरंभ में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप हर संभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उनके हितों और कल्याण से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आयोजित बैठक के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ मण्डल प्रशासन कर्मचारी कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत है, जिसके अन्तर्गत मनोरंजन संस्थानों का कायाकल्प, रेलकर्मियों के परिजनों/बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु अत्याधुनिक नयी सुविधाएॅ, पात्र कर्मचारियों को स्कूटी का वितरण, सभी कर्मचारियों के लिए भ्रमण शिविर का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर बैठक में शामिल ऑल इंडिया एस.सी. एवं एस.टी. रेलवे इम्प्लॉईज एसोसिएशन, लखनऊ मण्डल के मण्डल मंत्री  नवनीत कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष  सुमित अम्बेडकर एवं अन्य सदस्यों नेे मण्डल में कर्मचारियों की पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण, स्थानंातरण, चिकित्सा सुविधा, वर्दी भत्ता, कार्यक्षेत्र में महिला कर्मचारियों की सुविधा, कैंटीन की सुविधा, लाईन कर्मचारियों हेतु सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने हेतु तथा रोस्टर के अनुरूप ड्यूटी आदि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव भी प्रदान किए गए। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री श्री राजेश कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सामान्य, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/कैरेज एण्ड वैगन/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सा0, मण्डल कार्मिक अधिकारी एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button