उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

139 पर शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई, यात्री का लैपटॉप बैग सुरक्षित लौटाया

लखनऊ : 28 सितंबर, 2026 को ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 कोच की सीट संख्या 28 पर नई दिल्ली से वाराणसी की यात्रा कर रहे यात्री अर्पित जायसवाल का लैपटॉप बैग यात्रा पूरी होने के बाद ट्रेन में ही छूट गया। यात्री ने दिनांक 29 सितंबर, 2026 को रेलवे हेल्पलाइन 139 पर इसकी सूचना दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित रेलवे स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में छूटे बैग की तलाश की गई। बैग को सुरक्षित बरामद कर यात्री को सकुशल सौंप दिया गया। बैग में लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पहचान पत्र एवं अन्य निजी सामान रखा हुआ था।
रेलवे स्टाफ चंदन कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/कोचिंग एवं वैगन (SSE/C&W) द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यवाही से यात्री को उनका सामान सुरक्षित वापस मिल सका। यात्री ने रेलवे स्टाफ की त्वरित सहायता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या रेल मदद (RailMadad) का उपयोग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button