उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल की सक्रियता से संरक्षा, यात्री सुविधाओं और तकनीकी आधुनिकीकरण पर जोर

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में रेल संचालन को सुरक्षित, बेहतर और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक और कर्मचारियों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंडल में कवच जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीक को आगे बढ़ाने के साथ ट्रैक, सिग्नल, ओएचई और पुल-पुलियों की नियमित निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। बारिश जैसे चुनौतीपूर्ण मौसम में भी रेलकर्मियों को अलर्ट रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष पेट्रोलिंग और जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की कार्यशैली में मैदानी निरीक्षण और त्वरित मॉनिटरिंग को खास महत्व दिया जा रहा है। स्टेशनों और रेल परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने के साथ यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।
वहीं, बेहतर कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने की पहल से कर्मचारियों में भी उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
रेल प्रशासन का मुख्य फोकस सुरक्षित रेल संचालन, बेहतर यात्री सुविधा और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर है। लखनऊ मंडल में चल रहे ये प्रयास आने वाले समय में रेल यात्रियों के लिए और बेहतर सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button