उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हर्ष मल्होत्रा ने बिजवासन में आयोजित उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम. एवं आशा सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बिजवासन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम. एवं आशा सहयोगियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम. एवं आशा सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

निगम पार्षद  जयवीर राणा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  रविन्द्र सोलंकी, रमेश शोखंदा सहित बिजवासन की सम्मानित जनता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में  हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. एवं आशा सहयोगी समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सेवाएँ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और जन-जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी निरंतर एवं समर्पित सेवाएँ समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सुविधाएँ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने में आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा ए.एन.एम. की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री मल्होत्रा ने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि समाज के स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button