उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अधिक वर्षा के बीच भी सुचारू रेल परिचालन हेतु लखनऊ मण्डल के रेलकर्मी सक्रिय

लखनऊ । वर्तमान में अत्यधिक वर्षा के कारण रेल परिचालन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के रेलकर्मी निरंतर सजगता के साथ अनुरक्षण कार्य में जुटे हुए हैं, जिससे सभी ट्रेनों का संचालन समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से होता रहे।

मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मण्डल के सभी स्टेशनों, यार्डों एवं ब्लॉक सेक्शनों में ट्रैक, सिग्नल, ओएचई तथा पुल-पुलियों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। जल-भराव वाले क्षेत्रों में विशेष मॉनसून पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया है तथा जल निकासी हेतु अतिरिक्त पम्पों की व्यवस्था की गई है।
इंजीनियरिंग, सिग्नल, विद्युत एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चौबीस घंटे ट्रैक की निगरानी, मिट्टी कटाव रोकने हेतु बोल्डर पैकिंग, ड्रेनेज सफाई तथा सिग्नल फेलियर की तत्काल मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
लखनऊ मण्डल यात्रियों की सुरक्षा एवं समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विषम मौसम में भी निर्बाध रेल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button