उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बप्पा के दरबार में गूँजे भजन, भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

लखनऊ । पल्टन छावनी सेक्टर – “ए” सीतापुर रोड योजना कालोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव के छठे दिन शनिवार को बप्पा के दरबार में भण्डारे का आयोजन किया गया। बारिश में भी भक्तों का उत्साह दिखा और जमकर झूमे। संध्या आरती के पश्चात बप्पा को भोग चढ़ाया गया। कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात आयोजित भंडारे में भक्तों ने पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, बूंदी का प्रसाद चखा। वहीं बप्पा के दरबार में महिलाओं ने भजनों को प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। 21 सितंबर को हवन, पूजन, आरती के पश्चात शोभायात्रा संग विसर्जन होगा। इस मौके पर सोनी पाण्डेय, अनुपम, सुनीता, किरण पाल, रश्मि श्रीवास्तव, शिखा, संध्या, पूजा, अजय कुशवाहा, राजकुमार, कुलदीप, मनीष, विजय, महिपाल सिंह, शम्भू शरण वर्मा सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button