लखनऊ मण्डल के रेलकर्मियों हेतु नैमिषारण्य धाम का एक दिवसीय भ्रमण शिविर

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा लखनऊ मण्डल के रेल कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय ‘नैमिषारण्य धाम भ्रमण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नैमिषारण्य तीर्थ स्थल एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का 53 रेल कर्मचारियों को कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा निशुल्क भ्रमण कराया गया।
वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशन में भ्रमण शिविर के दौरान कर्मचारियों ने ललिता देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, चक्रतीर्थ, बालाजी मंदिर, विष्णु मंदिर एवं वेद व्यास पीठ सहित नैमिषारण्य के विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का निःशुल्क भ्रमण एवं दर्शन कराया गया। इन स्थानों की पवित्रता और ऐतिहासिकता को देखकर सभी अभिभूत हो गए।
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि भ्रमण शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण एवं दर्शन कराने के साथ-साथ उनके मानसिक तनाव को कम करने, सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने तथा कार्य के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है।


